फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूट के थैलों का उपायुक्त ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जूट के थैलों का उपायुक्त ने किया लोकार्पण
पलवल। क्लीन व स्मार्ट पलवल के तत्वावधान में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने जूट के थैलों का लोकार्पण किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं पॉलिथीन विरोधी अभियान में आगे आ रही हैं। यह अभियान सामाजिक संस्थाओं के दम पर ही चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, प्रधान नमीता तायल, एसडीएम जितेंद्र कुमार, समाजसेवी मनोज छाबड़ा, रेणू छाबड़ा, संगीता गर्ग मौजूद थे। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कविता कांबोज व नगराधीश आशिमा सांगवान को भी जूट के थैले भेंट किए। ब्यूरो
विज्ञापन

------
शांति यज्ञ का हुआ आयोजन
पलवल। आर्य समाज मित्रोल-औरंगाबाद के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय दयाराम आर्य के आवास पर श्रद्धांजलि व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ दयालुमुनी ने संपन्न कराया। 65 वर्षीय स्वर्गीय दयाराम आर्य ने अपने जीवन का अधिकांश भाग समाज सेवा के लिए समर्पित किया था। इस अवसर पर स्वर्गीय दयाराम को आर्य नेता धर्मवीर आर्य, वीरेंद्र सिंह आर्य, कवि रुपचंद, ज्ञानमुनी वानप्रस्थी, लालचंद आरक्य कलवाड़ी, पूर्ण सिंह राणा, कर्ण सिंह एडवोकेट, राजदेव नैष्ठिक, ठाकुर लाल आर्य, चंद्रभान आर्य, चंदर पहलवान, मोहनलाल, उदयवीर, राकेश कुमार, ललित कुमार आर्य ने श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें