फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो के सम्मेलन में हवाई फायर करने वाले चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इनसो के सम्मेलन में हवाई फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में अवैध हथियार द्वारा हवाई फायर करने वाले चार युवकों को पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है । जबकि दो युवक अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उक्त युवक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां आरोपियों ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध देशी कट्टे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पलवल में राजमार्ग पर स्थित पंचवटी वाटिका में बुधवार को इनसो कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी पहुंचे थे। जब चौटाला कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे, तभी कार्यक्रम में पहुंचे मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन युवकों ने वाटिका के बाहर अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर इनसो के कार्यकर्ताओ ने भी बाहर आकर हवाई फायर की जानकारी ली। लेकिन उस समय मामले की पुष्टि नहीं हो पाई। मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। उसमें छह युवक दो अवैध हथियार से हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। जो हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर गांव चांदहट निवासी लोकेश पुत्र बुधराम , दीपक पुत्र धर्मवीर ,दीपक पुत्र अशोक कुमार व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है जल्द ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हवाई फायरिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें