फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग लेते वक्त हुआ ऐसा हादसा कि गांव में पसर गया मातम..

Fri, 23 Mar 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
sunil - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पलवल के गांव गहलब निवासी एक पैरा कमांडो की पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग लेते समय पैराशूट न खुलने और जमीन पर आ गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


फिलहाल उनका पार्थिव शरीर आगरा (यूपी) जिले में है। शनिवार सुबह करीब दस बजे पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा और उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गहलब गांव निवासी नारायण सहरावत के बेटे सुनील सहरावत (25) साल 2012 में फौज में भर्ती हुए थे। सुनील पैरा कमांडो के पद पर तैनात थे। वह पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे।

शुक्त्रस्वार सुबह आगर में हैलीकॉप्टर से कूदते समय उनका पैराशूट नहीं खुल पाया और वह जमीन पर आ गिरे। साथी फौजियों ने उन्हें फौरन अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण दिनेश सहरावत का कहना है कि सुनील बड़े ही मिलनसार और सुशील स्वभाव के थे। गांव में उनकी एक अलग पहचान थी। उधर उनकी मौत की खबर से गांव व उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

परिवार और ग्रामीणों को अब उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा है। पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जिले में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें