फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगडिया आज दिल्ली में करेंगे राजनैतिक पार्टी का एलान: स्वामी राजेंद्रा देव

विज्ञापन
विज्ञापन
तोगडिया आज दिल्ली में करेंगे राजनीतिक पार्टी का एलान
विज्ञापन

- राष्ट्रीय संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा, जनसभा में 25 हजार लोग पहुंचेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया नौ फरवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जनसभा का आयोजन कर नए राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजेंद्रा देव महाराज ने शुक्रवार को एक निजी रेस्तरां में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उनके साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष भारद्वाज व नरेंद्र खटाना भी थे।
उन्होंने कहा कि जनसभा में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 25 हजार लोग पहुंचेंगे। जिसके लिए उन्हें और नरेंद्र खटाना को जिला पलवल, नूंह, फरीदाबाद, रेवाड़ी, धारूहेड़ा व होडल क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब किसान सम्मान निधि के नाम पर बहकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ फरवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी। इसमें हरियाणा व पलवल से काफी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि नई पार्टी हिंदुत्व के सभी मुद्दों पर काम करेगी और मजदूर, किसान व युवाओं के लिए आवाज उठाएगी। नरेंद्र खटाना ने कहा कि प्रवीण भाई तोगडिया की पार्टी की सरकार बनने के एक सप्ताह के अंदर अयोध्याम में राम मंदिर निर्माण व जम्मू-कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने वालों को गोली चलाने की इजाजत दे दी जाएगी। इसके लिए उनकी पार्टी पहले से ही कार्य कर रही है और बीजेपी की सरकार भी इन्हीं शर्तों पर उन्होंने सहयोग कर देश में बनाई थी, लेकिन बीजेपी अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी, इसके लिए आज उन्हें नई पार्टी गठित करने की जरूरत पड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय इस अवसर पर शेर सिंह पोसवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें