फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए छात्राएं चुनी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चार
विज्ञापन

छात्राओं का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल । फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज में आयोजित युवा संसद में सरस्वती महिला महाविद्यालय की चार छात्राओं को राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चुना गया है। मंगलवार को छात्राओं का कॉलेज में स्वागत किया गया। कॉलेज में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सरस्वती महिला महाविद्यालय कॉलेज की वाईआरसी यूनिट की चार छात्राएं संजू तेवतिया, पूजा रावत, पिंकी व नमृता को राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चुना गया है। इस अवसर पर प्राचार्या शशि शर्मा व विभागाध्यक्ष डॉ. रानी देवी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। वहीं महाविद्यालय में कामर्स स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधक सचिन जुनेजा ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। प्राचार्या शशि शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. सोनिया भारद्वाज व डॉ. सविता मनचंदा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रविता जैन, दीपमाला, पूनम, ज्योति चावला, ज्योति शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें