फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
विज्ञापन

पलवल। जिलाधीश डा. मनीराम शर्मा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 5 और 6 जनवरी को आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला क्षेत्र में स्थापित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल पलवल, ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रसूलपुर रोड़ पलवल, सरस्वती महिला महाविद्यालय बाईपास रोड पलवल, जीवन ज्योति ग्लोबल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किठवाडी पलवल के लिए पलवल के तहसीलदार प्रदीप देशवाल, डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पलवल, एस.एन.डी. पब्लिक स्कूल पलवल, गोस्वामी गणेशदत्त सनातन धर्म कॉलेज पलवल, स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आलहापुर पलवल के लिए पलवल के नायब तहसीलदार रणसिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पलवल (ब्लॉक-1), दिल्ली पब्लिक स्कूल, पलवल (ब्लॉक-2), एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट औरंगाबाद (ब्लॉक-1), एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट औरंगाबाद (ब्लॉक-2), एनजीएफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलवल, श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पलवल (ब्लॉक-2) के लिए होडल के तहसीलदार गुरुदेव सिंह, गुलाब पब्लिक सी. सै. स्कूल, एमवीएन यूनिवर्सिटी औरंगाबाद (ब्लॉक-1), एमवीएन यूनिवर्सिटी औरंगाबाद (ब्लॉक-2) के लिए होडल के नायब तहसीलदार धर्मबीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इस दौरान होडल के एसडीएम तथा पलवल चीनी मिल के प्रबंध निदेशक को होडल व पलवल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओवर-ऑल इंचार्ज नियुक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें