फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट दे बुजुर्ग की जेब काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर लिफ्ट दे बुजुर्ग की जेब काटी
विज्ञापन

पलवल। बाइक सवार दो युवक बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर एक बुजर्ग की जेब से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर एक नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी समय सिंह के अनुसार गांव धतीर निवासी बंसता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह पैदल सिंकदरपुर गांव की तरफ किसी काम से जा रहा था। उसी समय गांव दहलाका निवासी रोहित व उसके एक अन्य साथी बाइक पर आए और गांव सिंकदरपुर जाने का रास्ता पूछा। पीड़ित द्वारा रास्ता बताने पर उक्त युवकों ने कहा कि आप यदि सिंकदरपुर गांव की तरफ जा रहे है तो बाइक पर बैठ जाओ वह वहीं पर छोड़ देंगे। जिस पर पीड़ित उक्त युवकों के साथ बाइक पर बैठ गया और गांव के पास उतर गया। जब पीड़ित ने थोड़ी देर बाद देखा तो जेब कटी हुई थी और जेब मे रखी हुई 22 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार से अवैध शराब बरामद
पलवल। सदर थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी एक कार को काबू किया। हालांकि कार चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने कार से शराब को बरामद कर नामजद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनको गश्त के दौरान एक कार में गांव अल्लीका से पलवल की ओर शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार पर काबू पा लिया। कार में 83 पेटी देशी शराब की बरामद हुई है । पुलिस ने कार के आरोपी चालक गांव लालवा निवासी कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार पुलिस ने गांव जनोली निवासी जयप्रकाश को गांव से ही गिरफ्तार कर 31 बोतल अंग्रेजी शराब व 36 बोतल देशी शराब को बरामद किया है। इसी प्रकार शहर थाना पुलिस ने पलवल की तुहीराम कालोनी निवासी देवराज पांचाल को देव नगर कालोनी में शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें