फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर मारा स्वास्थ्य विभाग ने छापा, दवाएं व क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, दवाएं व क्लीनिक सील
विज्ञापन

-पुलिस में दी क्लीनिक संचालिका के खिलाफ शिकायत
पलवल। सीएम विंडो से मिली शिकायत के आधार पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैलाश नगर में एक फर्जी रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक संचालिका किसी प्रकार के कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। इसके चलते टीम ने क्लीनिक पर मिली अन्य प्रकार की दवाईयों को सील कर दिया। विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालिका के खिलाफ कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीम के इंचार्ज उप जिला सिविल सर्जन डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सीएम विंडो से शिकायत प्राप्त हुई थी। मोहन नगर निवासी भूपेश नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी पत्नी की डिलीवरी कैलाश नगर स्थित सोलंकी क्लीनिक पर कराई। भूपेश का आरोप था कि क्लीनिक संचालिका कृष्णा ने उसकी पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे पीड़ित के बच्चे की जन्म से पहले ही मौत हो गई। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग टीम इंचार्ज डॉक्टर संजय शर्मा, ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर डॉक्टर कृष्ण कुमार व एलएमओ डॉक्टर अनामिका शर्मा द्वारा उक्त क्लीनिक पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने संचालिका कृष्णा से उसके डाक्टरी संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह किसी प्रकार के कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। जिस पर टीम ने मौके पर मिली दवाईयों को सील कर दिया और क्लीनिक संचालिका के खिलाफ कैंप थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें