फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर लूटा मोबाइल फोन, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर मोबाइल लूटा, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने मारपीट व मोबाइल फोन लूटने के मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह के अनुसार गांव दिघौट निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दी है कि उनके घर के सामने से ओवरलोड वाहन निकलते हैं। जिसके चलते उनकी गांव निवासी कुछ लोगों से रंजिश चली हुई है। उसी के चलते गांव निवासी महेंद्र, भूपेश, अशोक व मोहराम ने मिलकर 27 सितंबर को पीड़ित के परिवार पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी दो मोबाइल लूटकर तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल जितेंद्र के अनुसार गांव फुलवाड़ी निवासी जीतेश ने शिकायत दी है कि 30 सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर आया हुआ था। तभी गांव निवासी जग्गी उर्फ जगदीश ने शुगर मिल के पास पीड़ित पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन


सुपरवाइजर से की मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने गई सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई विनोद के अनुसार पूनम कुमारी ने शिकायत दी है कि वह आंगनबाड़ी विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 1 अक्टूबर को वह गांव आल्हापुर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालक इंद्रा के पास केंद्र के रिकार्ड की जांच करने के लिए गई। उसी दौरान इंद्रा का पुत्र ललित मौके पर आ गया तथा रिकार्ड दिखाने से मना करने लगा। पीड़िता ने जब गहनता से जांच करनी शुरू की तो ललित ने उसके साथ मारपीट किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें