फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में कोरोना से हुई 2 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों का अंतिम संस्कार नूंह रोड स्थित कोविड श्मशानघाट में किया गया। वहीं अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कमीं आ रही है। दिन रोज मरीजों की संख्या घट रही है। जहां जांच में कोरोना मरीज कम मिल रहेहैं, वहीं प्रतिदिन ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित 64 नए मरीज मिले। जबकि कोरोना से ठीक होकर 47 मरीज घरों को चले गए। अब पलवल में कोरोना संक्रमित 329 मरीज एक्टिव हैं। । पलवल में अब 9981कोरोना मरीजों की संख्या हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की 9526 संख्या हो गई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि लोगों की कोरोना जांच की जा रही है, वहीं उससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को भी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मुंह पर मास्क पहनकर ही बाहर निकले तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें