फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाए तेवर, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। तीन दिनों से जिले का तापमान लगातार बढ रहा है। सुबह से ही सूर्यदेव अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर देते हैं। बृहस्पतिवार को जिला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से गर्म हवा ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है। चालक साफी के सहारे अपने आप लू के थपेड़ों से बचाते नजर आते हैं। वहीं लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों व जूस का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। भीषण गर्मी में कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया। गर्मी बढ़ते ही बिजली अघोषित कट भी बढ़ गए हैं। ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्र में बिजली बार-बार जा रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर व ऐसी खरीद रहे हैं, परंतु बिजली न आने से उसका भी फायद नहीं रहा है। सुबह 11 बजे के बाद सूर्य देव अपने पूरे यौवन पर आ जाते है। धूप से बचने के लिए लोग छांव ढूंढते फिरते हैं। दुपहिया वाहन चालक साफी बांधकर, तो पैदल चलने वाले छाते के सहारे अपने आप को धूप व लू से बचा रहे हैं। जूस व शिकंजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जाम रही है। ठंडे पेय पदार्थों को पीकर लोग गर्मी से राहत ले रहे हैं। महिलाएं अपने आंचल में अपने बच्चों को छिपाकर धूप से बचाती नजर आती हैं।
पलवल निवासी देवेंद्र, अशोक, प्रिंस ने बताया कि तीन दिनों तक हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी। बीमारियों का प्रकोप भी काफी कम हो गया था। अब तीन दिन से तापमान एकाएक बढ़ गया है, जिससे काफी दिक्कत आ रही है। सुबह 10 बजे से बाद तो घर से निकलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें