फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विस्फोट से दो बच्चे झुलसे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उटावड़ स्थित पीले वाली मस्जिद के पास अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों की पहचान फरीयान, पुत्र रहीश और रेहान पुत्र शौकीन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मस्जिद के पास पहाड़ी क्षेत्र में करीब नौ-दस वर्ष आयु के दोनों बच्चे खेल रहे थे। तालाब के पास पटाखों की वेस्ट प्लास्टिक के कट्टे पड़े थी। दोनों बच्चे कट्टे को उठाकर घर के पास ले आए। खेल-खेल में वे कट्टे पर पत्थर मारने लगे। इसी दौरान अचानक से उसमें विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


विस्फोट की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बच्चे का पैर और दूसरे का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विस्फोटक वेस्ट वहां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें