पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक तमंचा सहित व अवैध शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध जांच शाखा के जांच अधिकारी हवलदार राजेश के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार सहित किठवाड़ी गांव की तरफ से पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही चौक के समीप नाकाबंदी कर युवक को काबू किया गया। तलाशी लेने पर युवक से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव किठवाड़ी निवासी धर्मसिंह बताया। वहीं चांदहट थाना में तैनात जांच अधिकारी हवलदार संजय के अनुसार, उन्होंने गांव सिहोल निवासी यशपाल उर्फ यशू को गांव से ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 बोतल देसी शराब को बरामद किया है।