फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर लग ही गया 100 फुट ऊंचे पाल पर राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में लगा 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 100 फुट ऊंचे पोल पर आखिरकार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज लग ही गया। जिला प्रशासन ने जिले के लोगों की मांग के अनुरूप उपायुक्त की देखरेख में राष्ट्रीय ध्वज लगवा दिया। 100 फुट ऊंचे इस पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग पिछले छह माह से लोग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली थी। अब गणतंत्र दिवस पर शहर के लोगों द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी के बाद प्रशासन ने तिरंगा झंडा लगा दिया। लोगों ने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद किया है।

हिंदी सत्याग्रही व स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि मनेगी
पलवल। स्वतंत्रता सेनानी व हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही स्व. महाशय मनफूल सिंह आर्य की 30वीं पुण्यतिथि 30 जनवरी को यहां असावटा मोड़ पर स्थित मनफूल विहार में मनाई जाएगी। इस अवसर पर चतुर्वेद शतकम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महाशय मनफूल सिंह आर्य स्मारक समिति के अध्यक्ष डा. धर्म प्रकाश आर्य ने बताया कि इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी श्रद्धानंद होंगे। वेदपाठ आचार्य देशराज शुक्ल, आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री, आचार्य हरिश्चंद्र शास्त्री व आचार्य वेदपाल शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कुमारी प्रियंका आर्या, चतर सिंह आर्य व राम प्रकाश आर्य के भजनोपदेश होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य केंद्रीय सभा की अध्यक्षा व डीएवी की प्रधानाचार्या अलका गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।यहां की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्रीवैश्य अग्रवाल विवाह समिति द्वारा आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद बोष स्टेडियम में आगामी 24 फ़रवरी को आयोजित विशाल सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां व्यापक रूप से शुरू कर दीं गयीं हैं। पलवल के चारोँ तरफ 100 -100 किलोमीटर के क्षेत्र में जहां फ्लेक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं वहीँ जगह जगह रंगीन पोस्टर चिपकाने के साथ साथ लाउडस्पीकर से मनादी कर हैंड बिल भी वितरित किये जा रहे हैं। समिति के संस्थापक एवं संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया की इस बार कार्यक्रम पहले से ज्यादा व्यापक होगा तथा इस बार विवाह योग्य ज्यादा जोड़े शामिल होंगें।उन्होंने बताया की इस बार इस कार्यक्रम में 100 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ,जिनके लिए पंजीकरण का कार्य समिति के कार्यालय ओमप्लाजा पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया प्र्त्येक जोड़े को बरावर बरावर घरेलु उपयोग की अधिकांस वस्तुएं कन्यादान स्वरूप भेंट की जाएँगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें