फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से धोखाधडी कर निकाले बीस हजार रूपये, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले बीस हजार रुपये, धरा
विज्ञापन

हथीन। एटीएम का क्लोन बनाकर एक व्यक्ति के खाते से बीस हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित खाताधारक शकील के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए पचानका निवासी शकील ने बताया कि वह एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां उसे उसका एक जानकार मोहदमका निवासी आमिर नामक युवक मिला। जिसने बात-बात में एटीएम का पिन पूछ लिया और उसके हाथ से एटीएम लेकर रुपये निकालने लगा। उस समय रुपये तो नहीं निकले लेकिन उसने मिलता जुलता दूसरा एटीएम पकड़ा दिया। पीड़ित को इस बात का तब पता चला जब उसके खाते से बीस हजार रुपये निकल गए। यह निकासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ से की गयी है। पीड़ित का कहना है उसका खाता एचडीएफसी हथीन में है और एटीएम भी उसी का है। हथीन थाना प्रभारी कृष्णकांत ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को हथीन के स्पेशल स्टाफ को जांच के लिए सौंपा गया है। स्पेशल स्टाफ आरोपी आमिर से लगातार पूछताछ कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें