फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में दी किसानों को जैविक खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में दी किसानों को जैविक खेती की जानकारी
विज्ञापन

पलवल। कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव औरंगाबाद में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता किसान सम्राट चौहान ने की। संचालन अजीत लांबा व गोवर्धन चौहान ने किया। गोष्ठी में कृषि सलाहकार डॉ. महावीर सिंह मलिक ने किसानों को आइआइटी खड़कपुर के इंजीनियर द्वारा औरंगाबाद में पांच एकड़ में उगाई गई जैविक खेती को मौके पर ले जाकर दिखाया तथा उसकी जानकारी दी। डॉ. महावीर सिंह मलिक ने कहा है कि जैविक तकनीक से उगाई गईं सब्जियां बेहद स्वादिष्ट तथा मानव सेहत के लिए लाभकारी हैं। अजीत लांबा व प्रतीक चौधरी ने कहा कि जैविक सब्जियों के साथ-साथ जैविक पशु आहार व मधुमक्खी पालन करना ज्यादा लाभकारी होता है। इस मौके पर अमित गर्ग, प्रो.वीके गुप्ता, रश्मि रंजन, डॉ.प्रियंका, प्रीति सौरोत, ऋचा दलाल, सुमित, राखी रानी, प्रतीक लांबा, कैलाश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें