हसला ने एसडीएम के सामने रखीं मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा स्कूल लेक्रचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर एसडीएम पलवल को जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला प्रधान अशोक बाल्याण के नेतृत्व में सौंपा गया। अशोक बल्याण ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं। अब यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया है।
अशोक बाल्याण ने मांग की कि एमपीएस की जगह पुरानी पेंशन बहाल हो। लेक्चरर पदनाम करना, योग्य उम्मीदवारों के लिए कालेज कैडर की प्रमोशन करना, वेतन विसंगति दूर करना तथा वरिष्ठता सूची में हुई गलतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इनके अलावा भी कई ऐसी मांगे हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार ने यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया जो आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में यूनियन नेता राजवीर सहरावत, पितांबर तेवतिया, बलबीर सिंह, अरविंद्र गौतम, अशोक आर्य, सुखबीर रावत, पुनीत मक्कड़, बचन सिंह, जयनारायण, योगेश सौरोत, सतवीर सिंह, सतवीर डागर, विनोद, जीतराम, जोंगेंद्र, नरेश शर्मा, सतपाल, दीपक, प्रताप व विजयवीर गुप्ता शामिल रहे।