फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: शराब ठेके पर कार्यरत कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फॉलोअप: शराब ठेके पर कार्यरत कर्मचारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। पुलिस ने पुन्हाना चौक पर स्थित शराब के ठेके पर लगी ग्रिल में करंट आने से हुई एक युवक की मौत के मामले में शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी को गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सुबह उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मेजर हरवीर फार्म हाउस पर मजदूरी काम करने वाले सुरेश का 19 वर्षीय पुत्र संदीप शराब के ठेके पर गया हुआ था ।ठेके पर लगी लोहे की ग्रिल में करंट आ रहा था उसने ठेके के बाहर पर लगी लोहे की जाली में हाथ लगाया तो वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और अस्पताल ले जाते समय संदीप की मौत हो गई बाद में मृतक संदीप के परिजनों ने शव को शराब के ठेके के सामने नूंह सड़क मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और शराब ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पुलिस में परिजनों की मांग पर ठेके संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । थाना प्रभारी कर्मवीर खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुकदमे में शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी गोविंद तोमर पुत्र मेघराज निवासी ऐंच यूपी को नूंह रोड से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें