फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत पशु विज्ञान केंद्र गुरुग्राम द्वारा गांव मित्रोल में चल रहा अनुसूचित जाति की महिलाओं का पशुपालन प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विस्तार शिक्षा निदेशालय हिसार के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह श्योकंद ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं ही पशुओं की ज्यादा देखरेख करती हैं। महिलाएं पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अधिक आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें पशुओं की अच्छी नस्ल, उनकी देखभाल, टीकाकरण, पशु आहार आदि की जानकारी होनी चाहिए। शिविर संयोजिका डॉ.रेखा दहिया ने पशुओं की नस्ल चयन, रखरखाव, टीकाकरण, दूध व दूध पदार्थों को बनाने, डेयरी योजनाओं, खनिज मिश्रण आदि की प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सरपंच जोगेंद्र चौहान ने निदेशक डॉ. श्योकंद का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके बाद प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें