फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने के बहाने आठ हजार व मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेडिकल कराने के बहाने आठ हजार और मोबाइल लेकर फरार
-मामले की शिकायत पीड़ित ने की पुलिस चौकी में
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एक निजी कंपनी में चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति एक युवक से आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर रफूचक्कर हो गया। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि अलवर जिले के रामगढ़ तहसील के गांव पाटा निवासी अजमत खां ने बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसी दौरान उसके छोटे भाई इरफाद को बस में एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को अलवर जिला के नौगांव निवासी मुबारक बताया। मुबारक ने इरफाद से कहा कि वह उसके भाई को एक निजी कंपनी में चालक के पद पर नौकरी दिला देगा। कंपनी की गाड़ी भिवाड़ी से बेंगलुरू के लिए चलती है तथा कंपनी अच्छी तनख्वाह देती है। मुबारक ने अपना मोबाइल नंबर भी इरफाद को दे दिया। घर पहुंचकर इरफाद ने अपने बड़े भाई अजमत से फोन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमत के अनुसार जब उसने बात की तो आरोपी ने उसे पलवल बुलाया। पीड़ित का कहना है कि मुबारक ने अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए आठ हजार रुपये लाने के लिए कहा। शुक्रवार सुबह अजमत पलवल के महर्षि दयानंद चौक पर पहुंचा। मुबारक अजमत को लेकर पलवल के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। उसने अजमत के आठ हजार रुपये ले लिए तथा कहा कि उसका मोबाइल काम नहीं कर रहा है। उसे डॉक्टर को फोन भी करना है। इसके बाद मुबारक अजमत से फोन और आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घंटों इंतजार करने के बाद भी वह वापस नहीं आया। पीड़ित ने मामले की शिकायत अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें