फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या एवं बांग्ला भाषियों की टोह ले रही हैं खुफिया एजेंसियाँ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिंग्या और बांग्ला भाषियों की टोह ले रही हैं खुफिया एजेंसियां
विज्ञापन

-मजदूरों का किया जा रहा है सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। खुफिया एजेंसियां शरणार्थियों के रूप में पलवल एवं मेवात जिले में बसे रोहिंग्या तथा बांग्ला मूल के प्रवासी मजदूरों की टोह ले रही हैं। इसके लिए एजेंसियों ने ईंट भट्ठों व अन्य जगहों पर काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक एजेंसियों के पास इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि ऐसे शरणार्थियों की संख्या कितनी है।
सूत्रों के मुताबिक ईंट भट्ठा एवं निर्माण कार्यों में बडे़ पैमाने पर शरणार्थी बांग्ला भाषी काम कर रहे हैं। हथीन के जयंती मोड़ पर भी ऐसा ही एक परिवार रह रहा था। इसे पुलिस जांच के दौरान खोजा गया तो रहस्य खुला कि इस परिवार से जुड़े लोग नूंह जिले के गांव बिछोर में रह रहे हैं तथा इन्होंने स्थानीय पते देकर आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी बनवा लिए हैं। बिछोर में रह रहे परिवारों के सगे संबंधी ही हथीन उपमंडल के विभिन्न ईंट भट्ठों पर काम कर रहे हैं। लोकल पुलिस जानकर भी अनजान बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक पंजीकृत किए गए रोहिंग्याओं के पास यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन ऑफ रीफ्यूजी द्वारा दिए गए कार्ड और वर्क परमिट भी हैं। इसके अलावा कई लोगों के पास इस तरह के कार्ड नहीं हैं। चर्चा यह भी है कि कुछ बाहरी लोग फर्जी वोटर व आधार कार्ड बनाकर बस गए हैं तथा मजदूरी में लगे हुए हैं। प्रशासन के पास उनका कोई आंकड़ा नहीं हैं। उपायुक्त मनीराम शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में रोहिंग्या अथवा बांग्ला भाषी नागरिकों के बारे में कोई सूचना नहीं है। हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। स्थानीय थाना अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि यदि इस तरह का मामला सामने आए तो उसे गंभीरता से लिया जाए। एक ओर जहां प्रशासन इस मामले को हल्के ढंग से ले रहा है, वहीं केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में गंभीर रुख अपनाए हुए हैं।
विज्ञापन

------------------
वाहन चोर को लिया रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने वाहन चोर मुनफेद को अरेस्ट कर उसे लोकल सिविल कोर्ट में पेश किया तथा दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। रनियाला खुर्द निवासी मुनफेद के ऊपर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। एसएचओ बहीन रामदयाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
---------------
बदमाश अरेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन।वाहन चोर निरोधक दस्ते ने खिल्लूका गाँव के निवासी आसिफ उर्फ कालू को अरेस्ट कर उसे सिविल कोर्ट में पेश किया। जाँच अधिकारी हकमुद्दीन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। उससे मुकदमों के बारे में पूछताछ की गई है।
--------------
युवक को मारापीटा
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन।हथीन ब्लॉक में एक व्यक्ति को मारा-पीटा गया इस मामले में पीडित सलीम ने आरोपियों कालू, आलम एवं तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

--------------
स्कूल में हुआ वृक्षारोपण
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मालूका में हेडमास्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों एवं शिक्षण स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर शेर मोहम्मद, हमबीर, सपात खान, रामकिशन, जगजीत एवं सुनील दत्त शर्मा ने छात्र एवं छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें