फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
पलवल। चांदहट थानांतर्गत बागपुर चौकी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक वाहन चोर मोटरसाइकिल चोरी करके बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने यमुना पुल मोहना के पास नाका लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाके से जैसे ही मोटरसाइकिल चोर गुजरा तो पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल को लेकर उल्टा भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि आरोपी नोगंवा अलवर निवासी राजेंद्र उर्फ कालू पुत्र राम किशोर है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें