फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 186.20 किलो डोडा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया की पार्किंग में खड़ी थी कार, बाजार में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भौंडसी, गुरुग्राम की टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया की पार्किंग में खड़ी एक एसयूवी से 186 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की बाजार में कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के एएसआई संदीप कुमार अपनी टीम के साथ एक्सप्रेसवे के टोल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया की पार्किंग में खड़ी एक किआ एसयूवी में नशीला पदार्थ रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीएसपी रत्नदीप बाली को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद कार का ताला तोड़ा गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर प्लास्टिक के नौ कट्टे मिले, जिनमें डोडा पोस्त भरा हुआ था। वजन करने पर कुल 186 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में सामने आया कि डोडा पोस्त से भरी एसयूवी पर हरियाणा का नंबर अंकित था, जबकि चेसिस और इंजन नंबर की जांच में वाहन पंजाब का मिला। पुलिस के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने पहचान छिपाने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस कार मालिक का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देशानुसार जिला पुलिस नशे की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें