फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतव्यों तक नहीं मिली सवारियां, छतों व दरवाजों पर लटके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की छतों पर बैठकर करनी पड़ी यात्रा
विज्ञापन

- घर पहुंचने की जल्दी में जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। होली के अवसर पर घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोगों को बसों की छतों पर बैठकर तो दरवाजों पर लटककर सफर करना पड़ा। इतना ही नहीं अवैध वाहनों में भी लोग अंदर व छतों के ऊपर बैठकर सफर करते नजर आए। परिवहन निगम व प्रशासन यह तमाशा देखता रहा, लेकिन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए। होली के इस पर्व पर भी लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते रहे।
होली के कारण बाहर से यहां आकर काम करने के लिए रह रहे लोग बुधवार को सुबह से ही अपने घरों को जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचने लगे। दोपहर तक बस अड्डा पर भीड़ नजर आने लगी, लोगों को वहां सवारियों के लिए पहले तो काफी समय तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन सवारियां जब मिली तो वे खचाखच भरी थीं। जिसके चलते लोग उनकी छतों पर बैठकर तो दरवाजों पर लटकने को मजबूर दिखाई दिए।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
होली को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में होली के दिन गश्त करने व चौराहों के अलावा रिहायशी क्षेत्रों में नजर रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जहां भी हुड़दंग या किसी भी तरह की विवाद की सूचना मिले, तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करें। होली व धुलंडी के अवसर पर सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को पकड़कर बंद किया जाए।
विज्ञापन


अस्पतालों में रहेंगे डाक्टर मौजूद
उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों को होली वाले दिन उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। खासकर आपातकालीन विभाग में डाक्टर व स्टाफ मौजूद रहेगा। इसके अलावा धारा 144 लगा दी गई है तथा शराब के ठेके बंद रहेंगे। यदि कहीं भी अवैध शराब बिकती मिलेगी तथा शराब ठेका खुला मिलेगा तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पर्व को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें