नाका तोड़ पुलिस स्टाफ की हत्या का प्रयास
हथीन। मिन्डकोला पुलिस चौकी के निकट एक कार ने पुलिस द्वारा लगाए गए नाके को तोड़ को तोड़ते हुए स्टाफ के लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एएसआई के बयान पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकरी देते हुए मिन्डकोला पुलिस चौकी के इंचार्ज अब्बास खान ने बताया मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से शराब भरकर सोहना की तरफ से लाई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस चौकी के निकट एएसआई राशिद खानके नेतृत्व में स्पेशल नाका लगाया गया। जैसे ही तेज गति से आ रही कार को रुकने काइशारा किया गया तो उसके ड्राईवर ने नाका और स्टाफ की जान की परवाह किए बिना नाकेको तोड़कर पुलिसकर्मियों के ऊपर कार चढ़ा हत्या करने का प्रयास किया। उक्त कार पुलिसके प्रयासों के बावजूद नहीं रुकी और पलवल की तरफ तेज गति से निकल गई। इस घटना मेंपुलिस वाहन के ड्राईवर राजेन्द्र को चोट आई है। अब्बास खान ने बताया हथीन थाना में हत्या के प्रयास एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार और उसके ड्राईवर की तलाश की जा रही है।