रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य चलने से 29 लोकल ट्रेन रद्द
- दैनिक यात्रियों को हुई परेशानी, डग्गामार वाहनों का लेना पड़ा सहारा
पलवल। चौथी रेल लाइन परियोजना को विस्तार देने के लिए रेलवे द्वारा फरीदाबाद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया है। इसके कारण दिल्ली-फरीदाबाद रेल सेक्शन (दिल्ली से मथुरा तक के स्टेशन) पर 100 से अधिक एक्सप्रेस व ईएमयू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस कारण कई ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है। ट्रेनों को रद्द होने के कारण पलवल से फरीदाबाद-दिल्ली व कोसी-मथुरा की तरफ जाने वाले दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को यह परेशानी 23 दिसंबर को भी होगी। इन दो दिनों में 29 ईएमयू रद्द की गई है। इनके अलावा 14 एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेंगी, जबकि 15 के मार्ग में बदलाव किया गया है।
डग्गामार वाहनों व निजी बसों का लिया सहारा
रेल लाइन पर कार्य चलने के कारण दैनिक यात्रियों को शनिवार को बेहद परेशानी हुई। ट्रेनें बंद होने की सूचना जब यात्रियों को मिली तो उन्होंने अपने गणतव्यों तक पहुंचने के लिए निजी बसों व डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। इस कारण बस अड्डा चौराहे पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा रही। सबसे ज्यादा परेशानी शनिवार को उन युवाओं को हुईं, जिन्हें 23 दिसंबर को होने वाली पुलिस विभाग की सिपाहियों के पद के लिए लिखित परीक्षा देने के लिए भिवानी, हिसार, रोहतक व अन्य जिलों में जाना था। वे परीक्षा के लिए जल्द शाम तक अपने परीक्षा केंद्र स्थल तक पहुंचने के लिए सवारियों के इंतजाम में बस अड्डा पर खड़े नजर आए।
फरीदाबाद में चौथी रेल लाइन का काम चल रहा है। इस कारण ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके लिए स्टेशन पर सूचना लगा दी गई है, ताकि यात्रियों को जानकारी मिल सके। 23 दिसंबर तक रेलवे लाइन पर काम चलने के कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी।
लोकेंद्र सिंह, स्टेशन मास्टर, पलवल
ये लोकल ट्रेनें 23 तक रहेंगी रद्द
-64167-68 पलवल-अलीगढ़
-64011-12-14-16-17-15-19 पलवल -शकूरबस्ती
-64055-62-52-57-51 गाजियाबाद-दिल्ली-पलवल
-64071-76-77-80-82 नई दिल्ली-पलवल
-64078 नई दिल्ली-पलवल
-64569-70 निजामुद्दीन-कोसीकलां
-64064-61 दिल्ली-पलवल
-64901-02 गाजियाबाद-कोसीकलां
-64073 कोसीकलां-नई दिल्ली
ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द14211-12 आगरा इंटरसिटी
14317-18 उज्जैनी एक्सप्रेस
19325-26 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस
12189-90 महाकौशल एक्सप्रेस
12715-16 सचखंड एक्सप्रेस
हजरत निजामुद्दीन (64493) से चलने वाली ईएमयू पलवल रेलवे स्टेशन तक चलती है, लेकिन यह ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन तक चलाई जाएगी। यहां से वापस निजामुद्दीन स्टेशन जाएगी।