अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
होडल। कस्बा हसनपुर माहौली सड़क मार्ग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने हसनपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया है। बता दें कि माहौली सड़क मार्ग के निकट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलते ही आसपास के सैंकडों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। अब इस मामले में हसनपुर निवासी चिमन उर्फ भूपेंद्र को गिरफ्तार अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले भी उक्त प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।