तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार अध्यापक की मौत
पलवल। पलवल-सोहना मार्ग पर गांव धतीर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 48 वर्षीय अध्यापक की मौत हो गई और ऑटो में सवार दो-तीन सवारी घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक अध्यापक के पुत्र की शिकायत पर नामजद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतवीर ने बताया कि गांव सिलानी (सोहना) निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता महिपाल जो कि सरकारी अध्यापक थे वह 25 अक्तूबर को पलवल से घर ऑटो से आ रहे थे। शाम करीब छह बजे ऑटो गांव धतीर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो में सवार दो-तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव खेडला निवासी आरोपी कार चालक आजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।