फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस गोदाम से गेहूं चोरी किए जाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वेयर हाउस गोदाम से गेहूं चोरी किए जाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
होडल । राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सेवली में बने हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन के गोदाम से सुरक्षा गार्ड द्वारा 3 हजार किलोग्राम गेहूं चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वेयर हाउस सुरक्षा प्रभारी ने मामले की सूचना मुंडकटी पुलिस को दी है। पुलिस ने गोदाम पर तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वेयर हाउस कार्पोरेशन के सुरक्षा प्रभारी रूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव भूपगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह उक्त गोदाम पर बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था। 15 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि वेयर हाउस कार्पोरेशन के गोदाम से एक गाड़ी गेहूं भर रही है। सूचना मिलते ही वह गोदाम पर पहुंच गए। गोदाम पर पहुंचकर देखा कि गाड़ी के आने जाने के टायरों के निशान बने हुए थे और गोदाम न. 6 के बाहर गेहूं भी बिखरा पड़ा था। शिकायत में बताया कि जब उन्होंने इस बारे में गोदाम पर तैनात गार्ड सुरेंद्र से पूछताछ की तो उसने कहा कि गोदाम से कोई गेहूं चोरी नहीं हुआ है। जिसके बाद उन्होंने फोन के द्वारा से मामले की सूचना जिला प्रबंधक को दे दी। पुलिस ने वेयर हाउस सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिडूकी में श्रीमद् भागवत कथा शुरू
होडल। खंड के गांव भिडूकी के बडे़ मंदिर के प्रांगण में कांवड़िया ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ होने से पहले गांव में बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास श्यामसुंदर ब्रजवासी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। 23 अगस्त तक रोजाना कथा का आयोजन होगा। 24 अगस्त को हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें