फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की हड़ताल का दिखाई देने लगा असर, करीब एक लाख लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रकों की हड़ताल
मंडी में सब्जी और फलों का स्टॉक खत्म, जहां मिले वहां महंगे
- पलवल की सब्जी मंडी में ट्रक संचालकों की हड़ताल का दिखने लगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई ट्रकों और निजी वाहनों की हड़ताल का असर मंडी में एक ही दिन में दिखाई देने लगा हे। मंडी में सब्जियां और फल न आने के कारण आढ़तियों ने दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। ट्रक आनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की माने तो पलवल में 70 प्रतिशत तक माल बाहर राज्यों से आता है।

रास्ते में फलों व सब्जियों से भरे खड़े हैं ट्रक
फल आढ़तियोंने बताया कि बाहरी राज्यों से फल और सब्जियों को लेकर आ रहे ट्रक हड़ताल के कारण रास्तों में ही खड़े हो गए हैं। जिसके चलते उनमें भरे फल व सब्जियां खराब होने के कगार पर है। ऐसे में पलवल में फल न आने के कारण पिछला फलों का स्टाक भी खत्म होने लगा है। एक-दो दिन और ऐसे ही रहा तो पिछला स्टाक खत्म हो जाएगा और पलवल में भी फलों की किल्लत बनने लगेगी।
विज्ञापन


ट्रकों की हड़ताल का असर फल मार्केट पर पड़ेगा। आम को छोड़कर ज्यादातर फल बाहरी राज्यों से आते हैं। ट्रकों की हड़ताल के कारण पलवल में पिछले दो दिनों से न तो चीकू आ रहा है और न ही और फल का आयात हुआ है। आढ़तों पर इन फलों का जो स्टाक था, वह अब खत्म होने वाला है। रविवार के बाद फलों की किल्लत शुरू हो जाएगी। इस कारण कहीं से भी फल मंगाने पर रेट बढ़ जाएंगे। ट्रकों की हड़ताल से फल आढ़तियों को वैसे भी काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

-दीपक गुलाटी, संचालक फल आढ़त

सरकार की ट्रांसपोर्टरों के लिए चल रही दमनकारी नीतियों को लेकर हड़ताल की गई है। सरकार जब तक ट्रांसपोर्टर्स की मांग नहीं मानेगी, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। हालांकि हड़ताल से नुकसान भी ट्रक मालिकों को हो रहा है, क्योंकि ज्यादातर ट्रक फाइनेंस पर हैं तो हड़ताल हो या काम चले, किश्त तो भरनी ही पड़ेगी। इसके अलावा जिन ट्रकों में माल आ रहा है, वह देरी से मालिक के पास पहुंचेगा तो उसका जुर्माना भी देना होगा। एक ट्रक से ट्रक मालिक के परिवार सहित 12 लोग जुड़े हैं। इसके अलावा काफी व्यापार भी जुड़ा है। सरकार को चाहिए कि वे उनकी मांगों को माने।
-नवनीत तेवतिया, अध्यक्ष ट्रक आनर्स एसोसिएशन, पलवल

ये बढ़े हैं सब्जियों के दाम
पहले अब
पेठा 3 रुपये, 15- 20 रुपये
टमाटर 25-30, 40- 50
भिंडी 8- 10 30- 40
आलू 15-20 , 25- 30
घिया 10- 15, 20 -25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें