फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसआईआर के तहत 1.80 लाख नोटिस जारी, 1,595 मतदाता अयोग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉर्म-6 के 7,105 और फॉर्म-8 के 5,589 आवेदनों का निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नूंह जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक 1,80,088 नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 1,595 मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची के लिए अयोग्य पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत 7,878 आवेदन मिले, जिनमें से 7,105 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, फॉर्म-7 के तहत नाम हटाने के 556 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फॉर्म-8 के तहत संशोधन के लिए मिले 5,890 आवेदनों में से 5,589 का निपटारा किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार जारी नोटिसों में नूंह में 60,287, फिरोजपुर झिरका में 62,091 और पुन्हाना में 57,710 नोटिस शामिल हैं। जिले में कुल 1,79,259 मामलों की सुनवाई हो चुकी है। अयोग्य पाए गए मतदाताओं में नूंह के 626, फिरोजपुर झिरका के 538 और पुन्हाना के 431 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ को दस्तावेज का सत्यापन तथा सुनवाई निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने और प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें