फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का करमन बार्डर पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का करमन बॉर्डर पर भव्य स्वागत
विज्ञापन

- 16 अक्तूबर को पांडिचेरी से शुरू रैली का समापन 27 जनवरी को दिल्ली में होगा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित खानपान का संदेश देने के लिए पांडिचेरी से शुरू हुई स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का सोमवार को करमन बार्डर पर पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अतिरिक्त निदेशक विनय कुमार टाकून के नेतृत्व में शुरू हुई साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी को स्वस्थ रहने की जानकारी देना है। यात्रा के करमन बार्डर पर पहुंचने पर जिला सिविल सर्जन अधिकारी प्रदीप शर्मा, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, उप जिला चिकित्सा अधिकारी डा. सुनीता, डा. रेखा सिंह, डा. संजय शर्मा, डा. विपिन, डा. पंकज, डा. मनोज, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने सभी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को पांडिचेरी से शुरू हुई इस रैली का समापन 27 जनवरी को दिल्ली में किया जाएगा। इस अवसर पर विनय कुमार टाकून ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खानपान में नमक, तेल और चीनी का कम प्रयोग करें। अवसर पर स्वास्थ्य विभाग खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण दत्त शर्मा ने हरियाणा में साइकिल यात्रा के पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें