फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ली गैंग का कुख्यात बदमाश पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सल्ली गैंग का कुख्यात बदमाश धरा
विज्ञापन

हथीन। पुलिस के वाहन चोर निरोधक दस्ते ने रात्रि गश्ती के दौरान कुख्यात सल्ली गैंग के बदमाश मुस्ताक उर्फ हुकडी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वाहन चोर निरोधक दस्ते के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर इलियास खां ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि उक्त बदमाश गांव खिल्लूका में मौजूद है। इसी आधार पर छापा मारकर उसे काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास एक कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस मिले। उक्त बदमाश की पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मुस्ताक वाहन चोर गिरोह का सरगना है। उससे भारी संख्या में चोरी के वाहन बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें