फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पञ्च कल्याणक विश्व की सबसे बड़ी पूजा: ज्ञानभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंच कल्याणक विश्व की सबसे बड़ी पूजा: ज्ञानभूषण
विज्ञापन

हथीन। जैन मुनि आचार्य ज्ञानभूषण महाराज ने कहा है कि पंच कल्याणक विश्व की सबसे बड़ी पूजा है। उनका कहना है कि यह जड़ को चेतन आनंद बनाने की प्रक्रिया है। आचार्य बृहस्पतिवार को हथीन में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ के मौके पर प्रवचन दे रहे थे। इस मौके पर हथीन के आईएनएलडी के विधायक केहरसिंह रावत ने भी प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। समारोह के दौरान ध्वजारोहण प्रमोद कुमार ने किया। चित्रों का अनावरण नौगावां के नरेंद्र कुमार निमेश ने किया। जैन समाज के प्रवक्ता मनीष जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर बैंड बाजों के साथ घट यात्रा को देखने जन समूह उमड़ पड़ा। जैन युवाओं ने नाच-गाकर भगवान की भक्ति की। इस अवसर पर हथीन जैन समाज के अलावा पलवल, होडल, फिरोजपुर झिरका एवं पुन्हाना से भी भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें