फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा वोट मेरी धरोहर विषय पर हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा वोट मेरी धरोहर विषय पर हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता
विज्ञापन

पलवल। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को मेरा वोट मेरी धरोहर विषय पर जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय रंगोली, भाषण, प्रस्ताव लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताएं जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कराई गईं।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्रा बबीता ने प्रथम, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज पलवल की छात्रा मंजू ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय हथीन के संतराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रस्ताव लेखन में सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्रा संध्या ने प्रथम, सनातन धर्म कालेज ने द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय के मौसम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में सनातन धर्म कालेज की छात्रा मधु ने प्रथम, सरस्वती महाविद्यालय की पूजा रावत ने द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय होडल के खलील अहमद व राजकीय महाविद्यालय पलवल की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सनातन धर्म कालेज की पलक ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय पलवल के पवन ने द्वितीय तथा सरस्वती महिला महाविद्यालय की अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. बाबू लाल शर्मा, डॉ. राकेश पाठक, डॉ.प्रतिभा सिंगला रहीं। प्रतियोगिता में संयोजन प्रो.अनिल, प्रो.साक्षी, रतन कुमार छाबड़ा, राजू, योगेश, शेर सिंह, पिंकी, सोनी कश्यप, डॉ.अनिता मिश्रा और डॉ.संजीव ने किया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या सुशीला देवी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को 25 जनवरी 2019 को होने वाले मतदाता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें