फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

पलवल। किठवाड़ी रोड पर शेखपुरा स्थित दुकान की छत से गुजर रही हाई टेंशन तारों की चपेट में आकर रविवार को एक 22 वर्षीय युवक सचिन बुरी तरह झुलस गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक चाचा वेदप्रकाश ने बताया कि शेखपुरा में उनके भाई बलवीर की दुकान है। दुकान के ऊपर एक कमरा बना हुआ है। उनका बेटा सचिन उसी कमरे में रहता था। रविवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे सचिन छज्जे पर चला गया, जहां छज्जे के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया तथा बुरी तरह झुलस गया। सचिन को उपचार के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान रविवार रात को सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें