25 किलो बीफ बरामद, तीन के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
हथीन। पुलिस ने कोट गांव के बहुचर्चित व एक लाख के इनामी बदमाश एवं गोहत्यारे काला के घर पर छापा मारकर 25 किलो बीफ बरामद किया है। पुलिस को देख काला सहित तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में काला, शौकीन और रहीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कोट गांव में काला के घर पर काला, शौकीन व रहीस गोवध कर उसका मांस बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही बहीन थाना पुलिस ने छापा मारकर मौके से 25 किलो बीफ और गोहत्या में प्रयोग होने वाले औजार कुल्हाड़ी, छुरी आदि बरामद किए हैं। जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।