फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली शव की सूचना, बोरा खोला तो मिला मवेशी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली लाश की सूचना, बोरा खोला तो मवेशी का शव
विज्ञापन

- प्लास्टिक के बोरे को खोलने से पहले पुलिस ने किया वीडियोग्राफी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। किसी ने होडल पुलिस को फोन किया कि नई अनाज मंडी में प्लास्टिक के बोरे में किसी की लाश दीवार पर बंधी हुई है। इस सूचना के मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर जब पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे को खोलकर देखा तो उसमें मवेशी के बच्चे का शव बंधा हुआ मिला। हुआ यूं कि राजमार्ग स्थित नई अनाज मंडी के मैदान में कुछ लड़के क्रिकेट खेलने गए थे। उसी दौरान उन्होंने मैदान में दीवार के निकट रस्सी से बंधा हुआ एक प्लास्टिक के बोरे को देखा, जिसमें उन्हें शक हुआ कि कट्टे में किसी का शव हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। प्लास्टिक के बोरे को खोलने से पहले पुलिस ने उसकी वीडियोग्राफी करानी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने जब प्लास्टिक के बोरे में रस्सी को खींचा तो उसमें मृत अवस्था में मवेशी के एक बच्चे का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें