फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को चोरी कर ग्रामीणों पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय चोरी कर भाग रहे गोतस्करों ने ग्रामीणों पर चलाई गोली
विज्ञापन

- गांव सौन्दहद में मंगलवार देर रात की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव सौन्दहद में गोतस्करों द्वारा मंगलवार रात आधा दर्जन गायों को गाड़ी में भरकर ले जाने के बाद ग्रामीणों के जागने पर एक गाय के पैर बांधकर सड़क किनारे गड्ढों में डाल दिया। इस मामले में ग्रामीणों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नाराज ग्रामीणों ने एकत्रित होकर होडल नूंह सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सड़क मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

डीएसपी के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका। मौके पर ग्रामीणों के बताया कि देर रात गाड़ी सवार गोतस्करों ने लगभग आधा दर्जन गोवंश को चुरा लिया। गोवंश चोरी किए जाने की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण जाग उठे और गोतस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा पीछा करते देख गोतस्करों ने एक गाय के पैर बांधकर उसे सड़क किनारे गड्ढों में डाल दिया और फरार हो गए। गोतस्करों का पीछा करते ग्रामीण हथीन के गांव आली मेव तक जा पहुंचे लेकिन गोतस्कर फायरिंग कर गांव में गायब हो गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि कि घायल गाय की मौत हो चुकी है। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी, लेकिन जब काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सड़क मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने डीएसपी से गांव में रात के समय पुलिस गश्त करने और गोतस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर डीएसपी ने उनकी मांगे मानने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क मार्ग पर लगे जाम को खोलकर यातायात को सुचारू करने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें