फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती गाँव अन्धोप में मछली पालन तालाब से मछली चोरी करने आये बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में बहीन थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर चार अन्य के खिलाफ फायरिंग करने, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि गांव ऊमरा थाना नगीना जिला नूंह निवासी शाकिर ने गांव अन्धोप में मछली पालन तालाब पट्टे पर लिया हुआ है। 8 जनवरी की रात बारह बजे पांच बदमाश गाड़ी लेकर तालाब से मछली चुराने आये। तालाब की देखभाल कर रह रहे शाकिर ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शाकिर ने शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। एक आरोपी जमशेद को मौके से पकड़ लिया गया। उसके पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और मछलियों का जाल बरामद हुआ है। आरोपी को बुधवार को सिविल कोर्ट हथीन में पेश किया गया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को हारुन, लियाकत, इशराक, सैकुल निवासी कैथवाडा जिला भरतपुर की तलाश है। गिरफ्तार किया गया जमशेद भी इसी गांव का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें