फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड जीतने वाले संजू का ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता संजू का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन

हथीन। गांव मिंडकौला निवासी संजू ने जम्मू में आयोजित हुई ताईक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। संजू का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच आशा ने उक्त खिलाड़ी को पंचायत की तरफ से 11 हजार रुपये का ईनाम दिया। संजू ने यह स्वर्ण पदक पदक अंडर 30 आयु वर्ग में फ्री स्टाइल में जीता। संजू को फेडरेशन कप के आयोजनकर्ता एवं फेडरेशन के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा ने भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह में जिला सहकारी बैंक के निदेशक नाहर सिंह डागर, ब्लॉक समिति की सदस्य रही सविता डागर, महिला सरपंच के पति देवी सिंह, हरि सिंह एवं बिज्जन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें