फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट कर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट कर हत्या का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

- बेहोशी की हालत में फरीदाबाद में पड़ा मिला, अस्पताल में भर्ती कराने पर मृत घोषित किया

पलवल। अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति से लूटपाट करने व बाद में उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि गांव कोटवन, जिला मथुरा (यूपी) निवासी अमरपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि सात दिसंबर की सुबह उसके पिता सुमेर सिंह व अधिवक्ता चांद मोहम्मद किसी काम से गाजियाबाद के लिए गए थे। उसने बताया कि वह दोपहर तक लौट आए थे लेकिन किसी काम से फरीदाबाद में ही रात को रुक गए। उसने बताया कि आठ दिसंबर की सुबह वह केजीपी रोड के पास बेहोशी की हालात में पाए गए। उसने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें पलवल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि जब पिता घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन मिलाया जो कि बंद मिला। तलाश करने पर 9 दिसंबर को उनका शव पलवल के सरकारी अस्पताल में मिला। डॉक्टरों ने बताया कि वह केजीपी रोड के पास बेहोशी की हालात में मिले। उनके मुंह से झाग आ रहे थे और उनके पास कोई सामान भी नहीं था। जबकि पीड़ित का कहना है कि जब उसके पिता घर से निकले थे तो उनके पास एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, दो सोने की अंगूठी थीं। बेटे का कहना है कि उनके खाते से 25 हजार रुपये भी निकाले गए हैं इसके अलावा कार्ड से शॉपिंग भी की गई है। बेटे ने अज्ञातों पर लूटपाट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें