फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े का खुलासा करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े का खुलासा करने पर मारपीट
विज्ञापन

- अनुसूचित जाति आयोग में की शिकायत

पलवल। आंगनबाड़ी के फर्जीवाड़े का आरटीआई लगाकर खुलासा करवाने वाले गांव चांदहट निवासी जगदीश पर लाठी-डंडा से हमला करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत भेजकर गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित मामले में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से भी गिरफ्तारी की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव चांदहट निवासी जगदीश ने शिकायत में कहा है कि गांव निवासी केशव की मां आंगनबाड़ी वर्कर है। इसने पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी का रिकॉर्ड नहीं दिखा रखा है। इसकी उसने आरटीआई लगाकर जांच कराई थी। जांच में फर्जीवाड़ा पाया गया। जिसकी रंजिश रखते हुए केशव, दीपक व भावन ने 28 नवंबर को ड्यूटी जाते समय पीड़ित पर गांव ताराका के पास लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लेकिन शिकायत के 18 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें