फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट क्लैक्टर पर डंपर चढाने का प्रयास।

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट कलेक्टर पर डंपर चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

पलवल। केजीपी मार्ग पर गांव असावटा के पास स्थित टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार दो ओवरलोड डंपर चालकों ने टिकट कलेक्टर पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया और बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर डंपरों के अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई नरेंद्र के अनुसार मथुरा (यूपी) जिले के ईरोली निवासी पंकज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह केजीपी मार्ग पर गांव असावटा के पास स्थित टोल प्लाजा पर टिकट कलेक्टर का कार्य करता है। प्रतिदिन की तरह गत 24 अक्तूबर को पीड़ित अपने बूथ में मौजूद था और वाहनों की टोल टैक्स की पर्ची काट रहा था। उसी दौरान मानेसर की तरफ से दो ओवरलोड डंपर चालकों ने डंपर की रफ्तार तेज कर दी और बैरियर को तोड़ते हुए कुंडली की तरफ निकल गए। पीड़ित ने जैसे-तैसे बूथ से भागते हुए अपनी जान बचाई। भागते समय पीड़ित नीचे गिर गया जिससे उसको मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


रोडवेज बस का शीशा तोड़ा, मामला दर्ज
पलवल। बल्लभगढ़ से आगरा जा रही हरियाणा रोडवेज बस के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विरेंद्र के अनुसार कैथल के घराडु निवासी सतवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हरियाणा रोडवेज बस पर चालक के पद पर कार्यरत है। गत 25 अक्तूबर को सतवीर बल्लभगढ़ से सवारियां लेकर आगरा जा रहा था। जब वह गांव औरंगाबाद के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे दो युवक बाइक लेकर खड़े थे। जिन्होंने पत्थर उठाकर बस के सामने वाले शीशे पर मारा और फरार हो गए। पत्थर लगने से बस का शीशा टूट गया और चालक पत्थर लगने से बाल-बाल बच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें