धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज
पलवल। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई हनीश खान के अनुसार गांव देवली निवासी पुरुषोत्तम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता गांव के सरपंच हैं। समाज के कुछ लोगों ने बताया कि गांव निवासी भास्कर उर्फ भोलू जो दलित समाज से है। भास्कर जाति भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए, उनकी बेटियों पर अश्लील टिप्पणी लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इससे समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।