फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी की शिकायत पर तुरंत होगा गौर: विवेक चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरियादी की शिकायत पर तुरंत होगा गौर: विवेक चौधरी
विज्ञापन

होडल। नवनियुक्त डीएसपी विवेक चौधरी ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना तथा फरियादियों की समस्या का तत्काल समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। थाना प्रभारियों की बैठक लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

विवेक चौधरी हाल ही में डीएसपी मौजी राम के ट्रांसफर मधुवन होने के बाद यहां आए हैं। उनके स्थान पर मधुवन पुलिस अकादमी में डीएसपी विवेक चौधरी को होडल का डीएसपी बनाया गया था। डीएसपी कार्यालय में स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने डीएसपी का स्वागत किया। इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकारी नहीं है। जो कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का दूसरा प्रमुख कार्य अपराध की रोकथाम और आपराधिक वारदातों को हल करते हुए अपराधियों को पकड़ना है। फरार आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। अनसुलझे मामलों का जल्द से जल्द खुलासा कराया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएंगे। लोगों की शिकायतों को भी प्रभावी तरीके से सुना जाएगा तथा शिकायतों का जल्द से जल्द हल करने के प्रयास किए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें