फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख से बनने वाली आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख से बनने वाली आरसीसी सड़क, निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने सोमवार को वार्ड नंबर-23 स्थित गोलाया स्कूल वाली गली का 10 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने मंगला का स्वागत किया।
विज्ञापन

दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। प्रत्येक पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जिला पलवल के लिए विकास कार्यों को पूरा करवाने में धन की कोई कमी नहीं छोड़ी है। शिलान्यास के अवसर पर वार्ड नंबर-23 के पार्षद मोहित गोयल, ईशा प्रवीण ग्रोवर, पार्षद जगराम, केशव भारद्वाज, संदीप बैसला, नरेंद्र सैनी, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, पार्षद लव कुमार धींगडा, वृक्ष प्रेमी पुरूषोत्तम, पार्षद प्रहलाद पांचाल, गोलाया स्कूल के संरक्षक युद्ववीर सिंह सहित कॉलोनी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें