फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नए संक्रमित मिले, 83 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। वहीं 83 मरीज ठीक होकर घरों को चले गए। अब मरीजों की कुल संख्या 2536 हो गई है। वहीं 2427 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि 49,666 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 33,160 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 16,506 लोग अभी भी निगरानी में हैं। वहीं 18 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिले में अब तक 49,922 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 46,730 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 656 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि हमारे पास दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे है। उनकी स्क्रीनिंग जारी है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 12,517 लोगों को साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करे। जरूरी न हो तो घर से न निकलें और मास्क पहनकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें