फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडल के उपमंडल अस्पताल में नही है छ: महीने से डिस्पोजल सिरिंज । गरीब परिवारों को दो रूपए के बदले देने पड़ रहे है दस रूपए।

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल के उपमंडल अस्पताल में छह माह से नहीं हैं डिस्पोजल सिरिंज
विज्ञापन


होडल। अगर आपको उपमंडल के सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगवाना है तो डिस्पोजल सिरिंज बाजार से खरीदकर लेकर साथ ले जानी होगी। वरना इंजेक्शन नहीं लगेगा। इन दिनों यह नियम सरकारी अस्पताल में चल रहा है। तमाम आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले गरीब मरीजों को सिरिंज खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सिरिंज नहीं लाने पर मरीजों को वापस भेज दिया जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में एक बार भी जिला पलवल की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। यही कारण है सरकारी अमला पुराने दिनों में ही जी रहा है। चाहे स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रदेश सरकार के कितने भी आदेश-निर्देश आ जाए, पर ‘हम नहीं सुधरेंगे’ वाली कहावत होडल के सरकारी अस्पताल पर सही बैठती है। यहां किसी भी टीकाकरण में इंजेक्शन लगवाने के लिए आपको दो रुपये वाली डिस्पोजल सिरिंज 10 रुपये में अस्पताल के बाहर से मेडिकल स्टोरों पर मिलेगी। अगर मरीज सिरिंज नहीं लाता है तो उससे इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया जाता है। मजबूरन मरीज को इंजेक्शन लगवाने के लिए सिरिंज बाजार से खरीदकर लानी पड़ती है। तब कहीं जाकर इंजेक्शन लगता है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान जोखिम कम करने के लिए हर महीने की 9 तारीख को स्वास्थ्य की जांच के लिए भी सिरिंज अपने साथ लानी पड़ती।
विज्ञापन

-------
क्या कहते हैं मरीज
अस्पताल में टीका लगवाने आई गर्भवती रजनी, रेखा, मूर्ति का कहना है कि जब भी इंजेक्शन लगवाने आना होता है या तो डिस्पोजल सिरिंज साथ लेकर आएं या वापस जाना होता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलते हुए बताया न तो समय पर एंबुलेंस मिलती है और न ही दवाइयां। फिर सरकार क्या सुविधा दे रही है। जब मरीजों को टीका लगवाने के लिए सिरिंज साथ लानी पड़ती है। इस मामले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन कुमार का कहना है कि विभाग के वेयरहाउस को डिमांड भेजी हुई है। ऊपर से ही सिरिंज नहीं मिल रही ह।
विज्ञापन

-----
क्या कहते हैं जिला सिविल सर्जन
जिला सिविल सर्जन डॉ प्रदीप कुमार ने सिरिंज के मामले में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कहा अभी तक उन्हें इस बारे में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें