फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिवसीय श्रीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घटयात्रा का लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
विज्ञापन

छह दिवसीय श्रीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने आरती कर किया अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। श्रीपंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति व सकल दिगंबर जैन समाज पलवल के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा-महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण व घटयात्रा, गर्भकल्याणक पूर्ण रूप व श्रीजी की रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा का शुभारंभ हूडा सेक्टर दो स्थित कार्यक्रम स्थल से मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन द्वार तक किया गया।
श्रीजी रथ यात्रा व घटयात्रा का शहर में जगह-जगह जैन समाज के अलावा अन्य समाजों के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। मीनार गेट पर यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने आरती कर अभिनंदन किया। बाद में नगर शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होती हुई हूडा सेक्टर दो में महोत्सव स्थल पर ही संपन्न हुई। वहां पहुंचने के बाद ध्वजारोहण किया गया तथा महोत्सव के लिए बनाए गए मंडप का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा दीप प्रज्वलन के साथ ही अंकुरारोपण, जाप्यारंभ, श्रीजिनाभिषेक, याग मंडल, पूजा विधान, महा आराधना का कार्यक्रम हुआ। महोत्सव के पहले दिन शुभारंभ अवसर पर मंगल आरती, शास्त्र सभा व गर्भ कल्याणक नाटकीय उत्सव, इंद्रसभा, कुबेर द्वारा बनारस नगर की रचना व सोलह स्वरूप दर्शन भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपक मंगला ने कहा कि धर्म गुरू समाज के कल्याण हेतु कार्य करते हैं। पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में जैन समाज के धर्म गुरू शहरवासियों को समाज के कल्याण हित में प्रवचन देकर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन समाज के नेता ज्ञानचंद जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, सुरेश चंद जैन, मित्रसेन जैन, संजय जैन, पवन कुमार जैन, चंद्र सेन जैन, देवेंद्र जैन, मनीष जैन, अंकुर जैन, राजेश जैन, अजीत जैन, निखिल जैन सहित समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें